उन्नाव, अक्टूबर 2 -- उन्नाव। संवाददाता डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार समेत संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में एक माह का विशेष अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उमाशंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसमुदाय को संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान में जलभराव रोकने, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और शुद्ध पेयजल पर जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Orai News: संचारी रोगों के खिलाफ जागरूकता को निकाली गई रैली, दिलाई गई शपथ स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभाग मिलकर लोगों को जागरूक...