उन्नाव, जून 27 -- बांगरमऊ। नगर पालिका सभागार में शनिवार संचारी रोग अभियान अन्तर्विभागीय बैठक हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर मे संचारी रोग नियंत्रण एवं संवेदीकरण को सुचारू रूप से क्रियन्वित कराये जाने मे सहयोग की अपील की। चेयरमैन ने निकाय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई प्रभारियों एवं सफाई नायकों को प्रभावी तरीके से एंटीलार्वा, ब्लीचिंग का छिड़काव तथा फागिंग करने के निर्देष दिए। साथ ही साफ-सफाई से सम्बन्धित कार्यालय एवं आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु सख्त निर्देश भी दिये गए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रकिशोर सिंह ने निकाय को पूर्व की भांति सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संक्रामक...