गोंडा, अप्रैल 9 -- रुपईडीह, संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आशाओ की एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र की करीब सौ आशा व संगिनी शामिल रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में आशाओं बैठक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसके प्रशिक्षक बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा, प्रभात कुमार ,सरिता श्रीवास्तव , मुस्कान श्रीवास्तव, बलबीर सिंह, रहे। जिसमें उपस्थित आशाओं दस्तक संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों के घर-घर जाकर साफ सफाई एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में, बुखार आने पर पीड़ितों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने ,एचपीवी टीकाकरण के बारे में आयुष्मान, एवं आभा कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी गई। सभी को नवीन आशा डायरी...