संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली
गोंडा, अप्रैल 2 -- वजीरगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों से जागरूक करने को लेकर गुरुवार को रैली निकाली गई। चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें संचारी रोगों की पहचान व उसके नियंत्रण की जानकारी दी गई। तीस अप्रैल तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण कर सीएचसी पर सूचना देंगी। रैली में एसपी सिंह, राम अभिलाष शुक्ला, दीप्ती, ममता, रीनू वर्मा, मुस्कान, चंद्रावती, दीपिका, प्रभावती आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.