मेरठ, अप्रैल 17 -- रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में संचारी रोगों के प्रति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने विद्यार्थियों को वेक्टर जनित रोगों, दिमागी बुखार और जल जनित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। गमलों, कूलर और नालियों में पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े। मच्छरदानी का उपयोग करने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह भी दी। छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को संचारी रोगों के प्रति सचेत किया। रैली के दौरान हेमंत वर्मा, रितिक, समद, जुबेर, अभिषेक और आयुष सहित कई छात्रों...