बरेली, सितम्बर 28 -- फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड सभागार में सोमवार को संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य विभाग और एडीओ पंचायत लोकमान सिंह ने ग्राम प्रशासकों और सफाई कर्मचारियों के साथ की। बैठक में गांवों में साफ-सफाई पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया। एडीओ पंचायत लोकमान सिंह ने कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत में छिड़काव मशीन या कचरा उठाने वाली ठेली नहीं है तो ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रशासक जल्द व्यवस्था कराएं। सभी गांवों में नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और नालियों की सफाई कराई जाए।सीएचसी से पहुंचे राजीव शर्मा ने बताया कि इस मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां मच्छरों से फैलती हैं। एक मच्छर हजारों अंडे देता है। इसलिए जलभराव न होने दें। मलेरिया की दवा सरकारी अस्पताल से ही लें और कम से कम ...