फिरोजाबाद, मार्च 31 -- एक अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से शुरू होने वाले दस्तक अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर माइक्रोप्लान तैयार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोगों के अलावा बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं वहां चिकित्सक अपनी टीम भेज कर कम से कम दो-तीन बार स्थिति का पता लगाएं तथा उसी के अनुरूप का कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्रों में गंदगी एवं जलभराव की स्थिति का जायजा लें। अगर कहीं यह समस्या है तो तत्काल ही नगर निगम के अलावा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के माध्यम से तत...