बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। गर्मी शुरू होने के साथ ही संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी रोकथाम के लिए तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राम दयाल ने तहसील सभागार में अंतर्विभागीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण और मरीजों का त्वरित इलाज शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर क्षय रोग, दिमागी बुखार और खांसी-जुकाम जैसे संचारी रोगों का सर्वे करेंगी। सर्वे के दौरान मिलने वाले लक्षणयुक्त मरीजों को अस्पताल रेफर करने के साथ ही उनका नाम, पता औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.