अलीगढ़, अप्रैल 19 -- पेयजल व्यवस्था बदहाल, गड्ढे में जमा गंदे पानी में पनप रहे मच्छर दे रहे रोगाें को आमंत्रण अकराबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर के आसपास भारी गंदगी फैली हुई है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को अस्वच्छ माहौल में पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में ब्लॉक मद से लगाया गया आरओ प्वाइंट लंबे समय से खराब पड़ा है और उसकी कोई देखरेख नहीं हो रही है। वहीं पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हालत में है, जिससे साफ पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अस्पताल परिसर में लगे बोरिंग के हैंडपंप के पास एक गड्ढा बना हुआ है, जिसमें पानी जमा ...