आजमगढ़, अप्रैल 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज परिसर से शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुन: अस्पताल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। दस से 30 अप्रैल तक आशा बहुएं घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग के लक्षण, उपचार एवं बचाव की जानकारी देंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ-साथ डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार के लिए जानकारी देंगी। संचारी रोगों से बचाव के लिए घरों एवं आस-पास साफ-सफाई रखें। स्वच्छ जल पिएं। घर के आसपास जलजमाव न होने दें। इस अवसर पर ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.