रायबरेली, अप्रैल 12 -- जगतपुर संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पंचायत, स्वास्थ्य एवं विकास विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। इसके तहत सफाई कर्मचारियों की टीमें बनाकर गांव की नालियों और आसपास की जगहों की नियमित सफाई कराई जा रही है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया, डेंगू समेत अन्य बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। टीम लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने और शौचालयों के उपयोग के प्रति जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह और खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को दवा उपलब्ध करा ...