लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शनिवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने समीक्षा की। बैठक में अभियान की प्रगति, विभागीय गतिविधियों तथा जनपदों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत जिलों में स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, पेयजल की शुद्धता और मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अभियान के तहत नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव की समस्या का समाधान, स्वच्छ पेयजल ...