उरई, मार्च 20 -- कोंच। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कोंच स्थित एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ज्योति सिंह ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान एसडीएम ने बताया कि वर्ष 2026 में भी पिछले वर्षों की तरह प्रदेशभर में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण की गतिविधियां अप्रैल माह में संचालित होंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जबकि 'दस्तक अभियान' 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। एसडीएम ज्योति सिंह ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, नगर पालिका और अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभ...