ललितपुर, अप्रैल 9 -- कल्यानपुरा। संचारी रोर्गों की रोकथाम के लिए जनपद में चल रहे प्रयासों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने बिरधा ब्लॉक के ग्राम रजवारा व कल्याणपुरा का भ्रमण करके हकीकत परखी। उन्होंने स्वयं संवेदनशील क्षेत्रों का चयन किया और नालों, गड्ढ़ों और जलभराव वाले स्थानों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने साफ निर्देश दिए कि कहीं भी पानी जमा न हो और नालियों में नियमित रूप से एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाए, ताकि मच्छर पनपने का मौका ही न मिले। कबाड़ी की दुकानों और पुराने टायरों में जमा पानी को तुरंत हटवाया गया और स्थानीय सफाई कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि समस्या का निस्तारण समय पर होना चाहिए। जनता की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जन-जागरुकता के स्तर पर उन्होंने ''दस्तक अभियान'' की तैयारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.