गाजीपुर, मार्च 31 -- रेवतीपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि, प्रशिक्षण में अपेक्षित संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं रही, जिससे अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं और अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए। प्रशिक्षण में हेल्थ सुपरवाइजर एमएन राय और अभिषेक यादव ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम और जागरूकता के उपाय बताए। उन्होंने जानकारी दी कि यह अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 10 से 30 अप्रैल तक "दस्तक अभियान" भी संचालित होगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और कुपोषण के मामलों की पहचान करेंगी। प्रशिक्षकों ने लू से बचाव, स्वच्छ पानी के उपयोग, जलभराव रोकने, मच्छरजनित बीमारियों ...