कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सरस हॉल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर चलाया जाएगा। संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जाना है। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग तथा दिमागी बुखार के मरीजों की निगरानी (सर्विलान्स), फ्रन्...