संचारी अभियान में प्रगति न मिलने पर पांच एडीओ को नोटिस
पीलीभीत, जुलाई 25 -- पीलीभीत। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों में प्रगति न पाए जाने पर डीपीआरओ रोहित भारती ने जिले के पांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विलेज, हाउस मॉनीटर्ड समेत कई बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश जारी किए गए थे। समय-समय पर अभियान की समीक्षा कर कड़े निर्देश दिए गए। मगर अभियान में तेजी नजर नहीं आई। इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमरिया, मरौरी, बीसलपुर, ललौरीखेड़ा और पूरनपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.