फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का खाका नगर पालिका में तैयार किया गया। बैठक के माध्यम से ईओ ने अभियान के दौरान लापरवाही न बरते जाने की हिदायत दी। साथ ही आम जनमानस को भी जागरुक किया गया। ईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में अभियान के तहत साफ-सफाई कराए जाने के साथ ही निकाले जाने वाले कचरे को गंभीरता के साथ निस्तारण कराया जाए। जिससे कहीं भी कचरा पड़ा न मिले साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के अलावा शाम के समय सभी वार्डों में समय-समय पर फागिंग भी करवाई जाए। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष सफाई एक जून से उन्होंने आम आदमी को जागरुक करते हुए कहा कि कूलर का पानी समय-समय पर बदलना चाहिए। जिससे उसमें लार्वा न पनप सके, उन्होंने अपील करते हुए कहा...