संचारी अभियान में खराब प्रगति पर 11 पंचायत सचिवों को नोटिस
पीलीभीत, जुलाई 19 -- पीलीभीत। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पदीय दायित्वों का निवर्हन न करने पर जिले के 11 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। डीपीआरओ ने जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसके तहत पंचायत सचिवों को दायित्व दिए गए थे। जनपद और शासन स्तर पर समीक्षा की गई, जिसमें कोई ध्यान नहीं दिया जाना पाया गया। इस पर डीपीआरओ रोहित भारती ने 11 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उदयपुर खुर्द के सचिव सुबोध कुमार, कपूरपुर के सचिव विजय पासवान, मुसेली के सचिव रितेश शुक्ला, चंदपुरा एवं परासी उर्फ परसिया के सचिव पुष्कर राना, चौसरा के सचिव राहुल कुमार, दलेलगंज के सचिव मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.