बाराबंकी, अप्रैल 2 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को संचारी रोग अभियान को लेकर बैठक का आयोजन हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रीती वर्मा ने की। ब्लॉक सभागार में बैठक में एक माह तक चलने वाले संचारी रोग अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। सभी गांव में एन्टी लार्वा व साफ सफाई करने के निर्देश दिए। सभी से कहा गया कि गांव-गांव व वार्ड स्तर पर साफ-सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...