हरिद्वार, जून 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) विद्यार्थी-2026 में मंगलवार को सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। रानीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश कुमार विकल ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में आत्मीयता, समरसता और आत्मविश्वास का वातावरण निर्मित होता है। संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन 28 मई से 13 जून तक किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से कक्षा नौ से 12वीं तक के 304 चयनित शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षकों, अधिकारियों, व्यवस्थापकों और कार्यकर्ताओं सहित वर्ग में 450 से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सेवा प्रकल्पों, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम वि...