नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारतीय युवा कांग्रेस ने रविवार को झंडेवालान स्थित आरएसएस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनुस्मृति का दहन करके भाजपा और आरएसएस पर भेदभाव वाली सोच रखने का आरोप लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण किए जाने का मामला भी उठाया। चिब ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण किया जाना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के करोड़ों दलितों और संविधान की आत्मा का अपमान है। इस जातिवादी मानसिकता के खिलाफ हम लड़तें रहेंगे क्योंकि ये देश संविधान के हिसाब से चलेगा न कि मनुस्मृति के हिसाब से। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' पर खरगे को इंसाफ दिलाने निकले राहुल ग...