मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 13 दिसंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे। वे उत्तर बिहार प्रांत की ओर से आयोजित 'अभ्युदय संघ समागम' में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे उत्तर बिहार के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने को 'तरुणोदय' आजकार्यक्रम में भागीदारी समागम में उत्तर बिहार के जिलों के करीब 50 हजार पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी को देखते हुए आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल पताही हवाई अड्डा मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा अन...