संवाददाता, नवम्बर 22 -- मोरना/मुजफ्फरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम छह बजे तीर्थ नगरी शुकतीर्थ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। संघ प्रमुख प्रसिद्ध श्री शुकदेव आश्रम पहुंचेंगे और रात्रि प्रवास के बाद सोमवार शाम प्रस्थान करेंगे। उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से आश्रम तक ही सीमित रहेगा। यहां वह संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आगमन के मद्देनजर आश्रम में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से पूरा किया गया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय स्तर के सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा हो रही है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संघ प्रमुख के दौरे को लेकर जनपद व तीर्थ नगरी में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ...