मेरठ, जनवरी 26 -- मुंडाली। मऊखास एवं मुंडाली मंडल का रविवार को संयुक्त हिंदू सम्मेलन समयपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल दबथला की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रांत धर्म जागरण प्रमुख धर्मेन्द्र ने कहा कि संघ ने अपने प्रारंभ से लेकर अब तक सौ वर्षों के निरंतर प्रयासों से हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हिंदू समाज का संगठित होना आवश्यक है। पंकज शर्मा ने समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण को समाज के लिए आवश्यक बताया। गुरुकुल दबथला के प्राचार्य प्रमोद आर्य ने हिंदू समाज की बेटियों को अपने धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने समाज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.