बलिया, अक्टूबर 4 -- बिल्थरारोड। आरएसएस की ओर से नगर के केशवनगर में शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ भारत माता और प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन किया गया। मिथिलेश ने संघ की स्थापना काल से लेकर वर्तमान समय तक की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, अजय पटेल, सर्वजीत वर्मा, संजय बरनवाल, मुरलीधर, मनीष, श्रीप्रकाश, राघवेंद्र मिश्र, प्रदीप अशोक, अशोक कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...