घाटशिला, दिसम्बर 12 -- पोटका, संवाददाता। पोटका डीलर संघ के द्वारा गुरुवार को जुड़ी पंचायत के दिवंगत जन वितरण प्रणाली दुकानदार यमुना प्रसाद गुप्ता के आश्रित परिवार को उनके हल्दीपोखर आवास में आर्थिक सहायता राशि दी गयी। संघ के अध्यक्ष अनवर अली के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल स्व.यमुना प्रसाद गुप्ता के पत्नी सरिता देवी से मिले एवं तत्काल 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया। मौके पर अनवर अली ने कहा कि डीलर संघ जविप्र दुकानदार के हर सुख-दुख में साथ है। दिवंगत यमुना प्रसाद गुप्ता एक अनुभवी डीलर थे एवं अचानक उनका निधन होना दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे,यही कामना है। उन्होंने कहा कि संघ डीलर के आश्रित को अनुकंपा पर अनुज्ञप्ति दिलाने में भी सहयोग करेगा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता, भृगु कालिंदी,तपन मिश्रा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.