फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के पदाधिकारी सोमवार को डीआईओएस से मुलाकात की। जहां शिक्षकों की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंप कर निदान की मांग की गई। जिस पर डीआईओएस राकेश कुमार ने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि जल्द समास्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला संरक्षक तरुण सिंह, जिलाध्यक्ष बीरेंद्र राजपूत, जिलामंत्री दिनेश सैनी, विपिन गुप्ता, रामबाबू मौर्य, ध्यान सिंह, डा. धीरेंद्र यादव, डा. दीपक यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...