पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरुवार को गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायिक भवन में विक्रम संवत् हिन्दू नव वर्ष 2083 का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति और सांस्कृतिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने नववर्ष के इस पावन अवसर पर राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर जिला संघ चालक डॉ. हरिनंदन राय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए वर्ष प्रतिपदा उत्सव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश ...