चाईबासा, मई 17 -- मझगांव। मानकी-मुंडा संघ एवं आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा की पहल पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में हो रहे सामाजिक भटकाव और अभिभावकों की गैरजिम्मेदाराना व्यवहारों की रोकथाम को लेकर कुमारडुंगी प्रखंड के धनसारी साइन बोर्ड चौक के समीप शनिवार को नागरिकों के साथ मंथन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई ग्रामीण मुंडा किटी सरदार पाट पिंगुवा ने की। मौके पर मानकी-मुंडा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी, शिक्षक महेश पाट पिंगुवा, शिक्षक महिपाल पाट पिंगुवा, शिक्षक चंद्रमोहन पाट पिंगुवा, जोटेया पाट पिंगुवा, पुस्तम पाट पिंगुवा, बबलू पाट पिंगुवा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...