बुलंदशहर, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी इंटर कालेज छतारी दोराहा पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी पूर्णानंद पुरी अलीगढ़ व विनय कुमार सह व्यवस्था प्रमुख मेरठ प्रांत ने भारत माता एवं डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता विनय कुमार ने कहा कि संघ ने बीते एक शताब्दी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी पूर्णानंद पुरी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कुरीतियों,जातिवाद को दूर करके स्वदेशी अपनाने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने,एकजुट रहने की अपील की। साध्वी समाहिता देवी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.