फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। जिले में पांच केन्द्रों में हो रहे यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन में लगे परीक्षकों को जलपान भत्ता की व्यवस्था न होने से माध्यमिक शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराया था। जिसका सकारात्मक परिणाम ये रहा कि गुरुवार को डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी केन्द्रों में में निर्धारित जलपान भत्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संघ द्वारा 23 मार्च को डीआईओएस को प्रेषित पत्र में मूल्यांकन केंद्रों पर कार्यरत परीक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप जलपान भत्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी। जिस पर डीआईओएस ने आदेश जारी कर सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कार्यरत परीक्षकों को शासनादेश के अनुरूप जलपान भत्ता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि शासनादेश के अनुसार मूल्यांकन कार्...