मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन के सहविभाग संयोजक खबड़ा गांव निवासी अरुण कुमार ओझा का निधन शनिवार को हो गया। 60 वर्षीय अरुण पिछले एक वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार को खबड़ा के बारमतपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र सुंदरम ओझा ने मुखाग्नि दी।उनके निधन पर संघ के मुजफ्फरपुर महानगर परिवार ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बीसेन, विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी, विभाग प्रचारक प्रवीर, अनीश कुमार, धीरेन्द्र सिंह, अभिषेक आनंद सन्नी, सक्षम कुमार, विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव सिंह, लघु उद्योग भारती प्रांत अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, विधायक रंजन कुमार, भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिल...