मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कलमबाग चौक स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय मधुकर निकेतन से 'चेतना' (प्रज्ञा प्रवाह) उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर विभाग की ओर से सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संपर्क पत्रक का विमोचन संघ प्रचारक व अखिल भारतीय गो-सेवा प्रशिक्षण प्रमुख केईएन राघवन, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी व प्रांत संरक्षक चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) व प्रदेश उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी के उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए मातृशक्ति प्रतिनिधि के रूप में डॉ. ममता रानी को सम्मानित भी किया गया। संघ प्रचारक ने जानकारी और बौद्धिकता को परिभाषित करते भारतीय प्रज्ञा को अति आधुनिक, चिर-पुरातन, नित्य नूतन ...