हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को एमबी महाविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में प्रमुख नागरिक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट, प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र और जिला संघचालक डा. नीलंबर भट्ट ने किया। मुख्य वक्ता डा. शैलेंद्र ने कहा कि शताब्दी वर्ष के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और गृह संपर्क अभियान के माध्यम से संघ कार्यकर्ता 10 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचे हैं। उन्होंने संघ को समाज संगठन और राष्ट्र पुनर्जागरण की विचारधारा से जुड़ा संगठन बताते हुए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान का उल्लेख किया। जिला संघचालक डा. नीलंबर भट्ट ने समाज के प्रबुद्धजनों से राष्ट्र सुदृढ़ीकरण के लिए सहयोग...