बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। शताब्दी वर्ष के निमित्त सकल हिंद्रू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन रविवार को काली पूजा मैदान सेक्टर 4जी में किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू उपस्थित थे। प्रमुख बिट्टू ने कहा संघ के लिए राष्ट्र की भावना सर्वोपरि है। संघ का उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान देना और समाज को एकजुट कर देश की प्रगति में योगदान करना है। उन्होंने वर्ष 1925 में विजयादशमी के अवसर पर महाराष्ट्र के मोहितेबाड़ा में संघ की स्थापना से लेकर आज 100 वर्ष पूर्ण करने तक की गतिविधियों पर क्रमवार विवरण प्रस्तुत करते हुए संघ की संगठनात्मक परंपरा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के आदर्शों पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न धुनों में हनुमान चालीसा का पाठ से हुआ। अमरजी सिन्हा के सा...