बिजनौर, मार्च 15 -- धामपुर। धामपुर थानाक्षेत्र के पुराना धामपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरे पक्ष के युवकों ने आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान और विहिप के जिला सहमंत्री अमित शर्मा के घर में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना से परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार सवेरे से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर परिवार का हाल जाना। उधर, दोपहर को मेडिकल के लिए ले जाते समय एक आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जो पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। शाम के समय...