गाजीपुर, सितम्बर 21 -- खानपुर। औड़िहार स्थित हीरा उपवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा के उपलक्ष्य में जनसंगोष्ठी आयोजित हुई। संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और वर्तमान वर्ष में शताब्दी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू कार्यक्रम में संघ की यात्रा, राष्ट्र निर्माण, सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर वक्ताओं ने विचार रखे। सामूहिक वंदे मातरम्, एकल गीत, वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रगान से वातावरण राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा।मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश ने कहा कि संघ की शताब्दी यात्रा राष्ट्रचेतना, सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर केंद्रित है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर भाईचारे तथा समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम मे...