प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के साथ वंचित और अभावग्रस्त लोगों की सेवा का कार्य किया है। संघ के शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में करीब पांच करोड़ लोग सहभागी बने हैं। अब देशवासियों में संघ को जानने की ललक बढ़ी है। इसी उद्देश्य से प्रमुख जन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। वह एएमए सभागार में आयोजित समारोह में प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे。

समस्या और समाधान उन्होंने कहा कि विश्व की समस्याओं का समाधान भारत के जीवन दर्शन में निहित है। हिंदू दर्शन सभी के कल्याण की कामना करता है और सभी मत-पंथ को साथ लेकर चलने की सीख देता है। पर्यावरण संरक्षण पर उन्होंने कहा कि प्रकृति में ईश्वर ...