गोंडा, मई 25 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में लेखपाल संघ की मांग आखिरकार रंग लाई। डीएम प्रियंका निरंजन की मंजूरी के बाद सीआरओ रिंकी जायसवाल ने 20 लेखपालों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई। इनमें 14 लेखपालों का पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है, जबकि छह लेखपालों को निजी अनुरोध पर नई तहसीलों में भेजा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी लेखपाल प्रतिस्थानी का इंतजार नहीं करेगा। यह कार्रवाई उप्र लेखपाल संघ शाखा के जिला मंत्री दीपक त्रिपाठी ने 20 मई को दिए गए ज्ञापन के बाद हुई। ज्ञापन में विभिन्न तहसीलों के इच्छुक लेखपालों के पारस्परिक तबादले की मांग उठाई गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को...