दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के लनामिवि प्रक्षेत्र इकाई की ओर से की गई मांगों पर विचार करेगी। कुलपति ने कमेटी को दो दिनों में मांगों पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा के संयोजन में गठित पांच सदस्यीय कमेटी में सदस्य के रूप में कुलानुशासक, वित्त पदाधिकारी, पेंशन पदाधिकारी एवं उप कुलसचिव प्रथम शामिल हैं। गौरतलब है कि संघ की ओर से प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा था। इसमें कहा गया है कि प्रक्षेत्रीय संघ की ओर से समर्पित मांगों की लगातार अनदेखी से कर्मचारियों में आक्रोश है। कॉलेज कर्मचारियों से संबंधित स...