सीवान, दिसम्बर 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को निराला नगर स्थित महेंद्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिंह ने की। बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के सदस्यों के समक्ष नियमित एवं नियोजित शिक्षकों के बकाया डीए, एचआरए तथा इन्क्रीमेंट की अंतर राशि के भुगतान, संघ की सदस्यता शुल्क की अद्यतन स्थिति, प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों की समस्याएं, संघ की साज-सज्जा, अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को शीघ्र संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। वहीं राज्य प्रतिनिधि राज किशोर राय ने अधिक से ...