संघ की प्रांत प्रचारक बैठक 10 जुलाई से कर्नाटक में
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली, प्रसं.। आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक दस से 12 जुलाई तक कर्नाटक के बेलगावी में होगी। बैठक में संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रांत प्रचारक और भाजपा तथा अन्य संगठनों के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक तथा सह क्षेत्र प्रचारक रहेंगे। भाजपा सहित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत , सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले , सभी सह सरकार्यवाह मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- भागवत आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर 100 वीडियो जारी करेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.