मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जन गोष्ठी का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुजफ्फरपुर महानगर में भी इसका आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, डॉक्टर, अधिवक्ता, समाजसेवी, प्राध्यापक, विद्यालय संचालक सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख लोग शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन व भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर भी प्रकाश डाला। कहा कि शुरुआत के दिनों में उपहास, फिर उपेक्षा, उसके बाद संघ का पुरजोर विरोध हुआ। यह भी पढ़ें- आरएसएस शताब्दी वर्ष: नागरिक कर्तव्य पालन का दिया संदेश लेकिन, वर्तमान में 'सर्वत्र स्वीकार्यता' का वातावरण है। उन्...