पटना, अक्टूबर 3 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष भारत और भारतीयता के पुनरुत्थान में एक मील का पत्थर है। वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना महज एक संस्था का शुभारंभ नहीं था, बल्कि सदियों से भारतीय जनमानस में बह रही सांस्कृतिक एकात्मता का जयघोष भी था। इसलिए स्वदेश और स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव संघ के हर कार्यकर्ता की मौलिक पहचान रही है। सिन्हा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अपने सौ वर्षों के सफर में संघ परिवार से जुड़े संगठनों ने अलग-अलग अवसरों पर अपनी राष्ट्रनिष्ठा का परिचय दिया है। प्राकृतिक आपदा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक आयोजनों से लेकर पर्यावरण से जुड़े मामलों में संघ के अनुयायियों ने सराहनीय भूमिका निभाई है। 1962 के भारत-चीन युद्ध में संघ के स्वयंसेवकों को उ...