मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की तरफ से दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय के केशव धाम के सभागार में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान विभाग प्रचारक कौशल किशोर रहे। रुद्राभिषेक बिंदू ने संपन्न कराया। इस अवसर पर जिला प्रचारक रजत प्रताप, नगर संघचालक अशोक सोनी, नगर प्रचारक अंजनी कुमार, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, नगर कार्यवाह लखन, सह नगर कार्यवाह रितेश, बौद्धिक प्रमुख विमलेश, शारीरिक प्रमुख अखिलेश, गुंजन चौधरी, संजय सेठ, वीरेंद्र मौर्या, मनोज जायसवाल, विवेक बरनवाल, सोनू दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...