फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। यूजीसी के समर्थन में गुरुवार को संयुक्त सामाजिक एकता मंच के बैनर तले कई सामाजिक संगठनों एवं अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि संघी मानसिकता के लोग यूजीसी के नए बिल का विरोध कर रहे हैं,यह किसी भी सूरत में नहीं होने दिए जाएगा। डीएम को ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े लोगों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए जबरन अंदर घुस गए। डीएम दफ्तर की ओर कूच कर रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन धक्का मुक्की करते हुए वह आगे बढ़ गए। बाद में दफ्तर से निकल डीएम द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन लेने पर मामला शांत हुआ। अधिवक्ताओं व संगठनों के लोगों ने कहा कि देश के इतिहास में जब भी ओबीसी के लोगों के अधिकारों की बात हुई है, तब तब संघी मानसिकता के लोग चाहे वो जिस दल या संगठन के हो उन...