मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित स्टेन्थनिंग यूथ टुवर्ड विकसित भारत 2047 विषयक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जनपद के होनहार छात्र आदित्य तिवारी ने प्रतिभाग कर नाम रोशन किया है। लखनऊ विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम में आदित्य का चयन युवा विधायक के रूप में हुआ। जहां उन्होंने अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। एक से तीन मई तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया। आदित्य ने विधानसभा सत्र के दौरान केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के विजन पर अपने विचार मजबूती से रखा। जिसकी उपस्थित गणमान्य लोगों और प्रतिभागियों ने जमकर सराहना की। यह भी पढ़ें- विधानसभा के गलियारों में गूंजी हरदोई की आवाज कार्यक्रम के बाद मिर्जापुर लौटे आदित्य ने बताया कि उन्होंने स...