नैनीताल, मई 10 -- भवाली। भवाली कांग्रेस कार्यालय में मातृ दिवस पर महिला कांग्रेस ने 'संघर्ष से सफलता की ओर' कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में हीरा कार्की, आसमा परबीन, निशा बिष्ट और माया पंत को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बिष्ट ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सफल होने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। रितु के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति का अभिनंदन किया गया। यहां धनी दुम्का, जानकी, शालिनी, रचना, देवकी, जया कपिल, सुमन, दीपा, कंचन, अंजू चौधरी रहीं। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर महिलाओं के बीच प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- पांच माताओं का सम्मान किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...