अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन मालवीय पुस्तकालय सीएसएम हाल में शुक्रवार को किया गया। जिसका शुभारंभ आयुक्त संगीता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, एसडीएम, वरिष्ठ अधिकारीगण का स्वागत कर किया गया। कार्यक्रम में एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में केवल मार्गदर्शन के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई थी, क्योंकि जिले में सिविल सेवा की तैयारी के लिए अनुकूल माहौल का अभाव था। उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने प्रारंभिक परीक्षा दी, तब उनकी क्षमता का एहसास हुआ और पहली सफलता अरविंद गौतम का एसडीएम के चयन के रूप में मिली। इसके बाद हर वर्ष चयन बढ़ता गया और आज यह मंच प्रदेश स्तर पर पहचान बना चुका है। आयुक्त एवं सीडीओ ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन...